{"_id":"61eedd1f8b088d11f25b9c46","slug":"kasganj-corona-virus-today-news-67-new-covid-positive-one-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में खतरनाक होता कोरोना संक्रमण: एक की मौत, 67 नए संक्रमित मिले, 546 हुई कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में खतरनाक होता कोरोना संक्रमण: एक की मौत, 67 नए संक्रमित मिले, 546 हुई कुल संख्या
Tue, 25 Jan 2022 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:10 AM IST
सार
संक्रमित निकलने वाले लोगों के आसपास के लोगों के लिए जाएंगे सैंपल, सीएमओ ने कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए एसडीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कासगंज में अब कोरोना खतरनाक रूप लेने लगा है। एक कोरोना संक्रमित की जान चली गई। वहीं, स्वास्थ्य, पुलिस, बैंक, पंचायत कर्मियों सहित 67 अन्य संक्रमित निकल आए। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 546 पर पहुंच गया। अमांपुर के बजीरपुर गेंदूपुरा निवासी मुनेंद्र (48) पुत्र सोरन सिंह काफी दिनों से पीलिया से ग्रसित चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी एंटीजन जांच कराई गई। जांच में वह कोराना संक्रमित निकल आया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सवास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की आगरा व जिला की लेव की जांच की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 61 लोग संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन की 911 जांच में 6 लोग एवं ट्रूनेट जांच में 1 व्यक्ति संक्रमित निकला। संक्रमितों में 8 बच्चे, 38 युवा, 16 व्यक्ति 40 साल से अधिक आयु के एवं 6 सीनियर सिटीजन शामिल हैं। इन संक्रमितों में सहावर पंचायत कर्मी के अलावा नीमरी, इमलिया, याकूतगंज, अहमदनगर, मोहल्ला चौधरी, खितौली, नगला मोहन, गुनार, सैती, फंट कॉलोनी,बडा गांव कोटरा, खुदाताल, जौहरी, बोंदर, राम छितोनी, भिलोली, सिढ़पुरा के आलमपुर सोरों के स्वस्थ्य केंद्र कर्मी, कटरा, बदरिया, बाहर दहलान, चक्रतीर्थ, मोहल्ला दीक्षितान, होडलपुर, नगला खुशी, अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र कर्मी, कासगंज स्टेट बैंक कर्मी, जिला असपताल कर्मी, मुडिया नगला, गुलाबी नगला, गंजडुंडवारा आदि क्षेत्रों में संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अब कंटेनमेंट जोन बनाकर होगी कोरोना की जांच
जिला में कोरोना के मामलों में उछाल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब संक्रमित निकलने वाले लोंगों के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाकर जांच कराने की रणनीति बनाई गई है। सीएमओ ने जिला की तीनों तहसीलों के एसडीएम को पत्र लिखकर कंटनेमेंट जोन बनाने में सहयोग मांगा है।
जिला में कोरोना के मामलों में पिछले दिनों अचानक उछाल आ गया। तेजी से मामलों के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। विभाग अब संक्रमित निकलने वाले व्यक्ति के आसपास के 25 घरों में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। अब जो भी व्यक्ति संक्रमित निकलेगा उसकी सूची संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भेजी जाएगी। जिससे वे संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना सकें।
कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सैंपल का दायरा बढ़ाया जा रहा है। संक्रमित निकलने वाले व्यक्ति के आसपास के 25 घरों पर कंटनेमेंट जोन बनेगा। इसके लिए तीनों एसडीएम को पत्र लिखा गया है। साथ में संक्रमितों की सूची भेजी गई है-डा. अवनेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
कोरोना संक्रमितों पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं-पंकज कुमार, एसडीएम सदर