फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj came in headlines for serial killer and rapist of girls

Agra News: बालिकाओं का सीरियरल किलर एवं रेपिस्ट को लेकर कासगंज आया सुर्खियों में

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kasganj came in headlines for serial killer and rapist of girls
कासगंज। बालिकाओं का सीरियल किलर एवं रेपिस्ट रविंदर कुमार मूल रूप से कासगंज जनपद का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार करीब ढाई दशक पूर्व कामकाज की तलाश में दिल्ली चला गया। यहां उसके परिवार का कोई व्यक्ति नहीं रहता। उसके पिता ब्रह्मानंद मूल रूप से नूरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह नूरपुर से आकर गंजडुंडवारा के बरी थोक में आकर रहने लगे और यहां से दिल्ली चले गए। दिल्ली पुलिस ने रविंदर के बारे में जिले से भी इनपुट लिया था, लेकिन विस्तृत जानकारी जिले की पुलिस को नहीं मिल सकी। जिले में कोई भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया। समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर कासगंज के सीरियल किलर का नाम सुर्खियों में आने के बाद लोग हैरत में हैं और लोगों के बीच सीरियल किलर के बारे में जानकारी जुटाने की जिज्ञासा भी है, लेकिन स्पष्ट तौर पर अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही।सीरियल किलर के पिता ब्रह्मानंद ने करीब 40 वर्ष पूर्व गांव छोड़ दिया था और वह गंजडुंडवारा में आकर रहने लगे। वह स्वयं मजदूरी करते थे और पत्नी भी घरों में कामकाज करती थीं, लेकिन परिवार का गुजारा न होने से वह यहां से पलायन कर गए। पहले किलर की एक मौसी भी गांव में रहती थीं। जिनके पास वह कभी कभी आता था, लेकिन मौसी की मौत के बाद वह फिर कभी नहीं आया।
विज्ञापन

- अपराधी रविंदर कुमार के बारे में जिले में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और न ही कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। - सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed