{"_id":"5d0f7c508ebc3e54bf3d934c","slug":"kasganj-businessman-committed-suicide-due-to-harassment-of-daughter-by-in-laws","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के उत्पीड़न का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के उत्पीड़न का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, जहर खाकर दे दी जान
Sun, 23 Jun 2019 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के अटैची कारोबारी बीच में परिवार के साथ उनका फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक अटैची कारोबारी ने बेटी को ससुरालीजनों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी की जेब से बरामद सुसाइड नोट में बेटी के पति और अन्य ससुरालीजनों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे में फंसाने आदि का जिक्र है।
कारोबारी ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए बेटी के ससुरालीजनों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कारोबारी की पत्नी ने बेटी के पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कारोबारी मुकेश गहलोत ने अपनी बेटी निकिता की शादी विगत फरवरी 2016 में आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी विकास वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा के साथ की थी। शादी के बाद से ही विकास और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर निकिता का उत्पीड़न करने लगे।

निकिता ने घटना की जानकारी पिता मुकेश गहलोत को दी तो वह परिजनों के साथ आगरा पहुंचकर ससुरालीजनों से बातचीत की लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। 2018 में निकिता और विकास के बेटा हुआ तो मुकेश और परिजनों को लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बताया जा रहा है तकरीबन आठ माह मुकेश और उनके परिजन आगरा गए तो ससुरालीजनों ने उन्हें भी काफी भलाबुरा कहा और अपमानित कर भगा दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने निकिता और उसके मासूम बच्चे को भी घर से निकाल दिया।
मामले में विकास और उसके परिजनों ने आगरा के थाना एत्माउद्दोला में मुकेश, निकिता और अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि करने का फर्जी एफआईआर दर्ज करा तलाक का मुकदमा डाल दिया।

बेटी का उजड़ता परिवार देखकर लगातार मुकेश काफी समय से विकास और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही थी। कई दिनों से परेशान चल रहे थे। शनिवार को मुकेश अपनी स्कूटी से सोरों टटिया बाबा आश्रम पहुंचे और जहरीली पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर आश्रम पर मौजूद लोगों ने पूछताछ कर परिजनों को सूचित किया और आनन-फानन में मुकेश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय कारोबारी की मौत हो गई।
मामले में मुकेश की पत्नी ममता गहलोत ने बेटी के पति विकास वर्मा, कुसुम वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुरेंद्र वर्मा और रिचा वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कारोबारी मुकेश गहलोत की आत्महत्या के कारणों का जिक्र करते हुए परिजनों ने बताया कि बेटी का पति विकास और उसके परिजन आए दिन उन्हें बर्बाद करने की धमकी देते रहते थे। हालांकि मुकेश पूरी कोशिश कर रहे थे कि बेटी निकिता का आशियाना नहीं बिखरे लेकिन, वह सफल नहीं हो सके।