{"_id":"5b097a054f1c1ba76e8b4bf5","slug":"kasganj-bjp-mla-gets-death-threat-letter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा जेल से भेजा गया बीजेपी विधायक को धमकी भरा पत्र, पांच लाख दो वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा जेल से भेजा गया बीजेपी विधायक को धमकी भरा पत्र, पांच लाख दो वरना...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 26 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक को मिला धमकी भरा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बीजेपी विधायकों को धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब कासगंज सदर से बीजेपी विधायक देवेंद्र राजपूत को धमकी दी गई। उनको इटावा जेल से धमकी भरा पत्र भेजा गया।
धमकी देने वाले ने बीजेपी विधायक से पांच लाख रुपए की चौथ मांगी। चौथ न देने पर उनके बेटे को अगवा कर जान से मार देने और विधायक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
इस मामले में विधायक ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को धमकी भरा पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बीजेपी विधायक का कहना है कि यह किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्हें इटावा जेल से किसी गुड्डू पुत्र जयवीर के
निवासी गुलाबी नगला ने यह धमकी भरा पत्र भेजा है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि हाल में कई बीजेपी विधायकों को धमकी मिल चुकी है।