फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwa chauth Market Woman Trands Crown Top Sarees

करवाचौथः बदल गया इस बार बाजार का ट्रेंड, महिलाओं को लुभा रहीं यह साड़ियां

Mon, 14 Oct 2019 12:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Oct 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth Market Woman Trands Crown Top Sarees
करवाचौथ के लिए तैयारियों में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। वहीं बाजार भी सजकर तैयार हो चुके हैं। रविवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। बाजार में इस बार सिल्क और कैटवॉक साड़ी की धूम है। साथ ही गाउन और क्रॉप टॉप को भी खूब पसंद किया जा रहा है। दुल्हन वाली साड़ी का चलन पहले के मुताबिक कम हो गया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन


करवाचौथ 17 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में जुट गई हैं। संजने-संवरने के सामान के अलावा कपड़ों की जमकर खरीदारी की रही है। बाजार में साड़ियों की कई तरह की वैरायटी मौजूद हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मांग सिल्क और कैटवॉक साड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा गाउन और क्रॉप टॉप की बिक्री पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ी है। लहंगा, कुुर्ती और प्लाजो को भी पसंद किया जा रहा है। व्यापारी रामू बताते हैं कि पहले करवाचौथ पर दुल्हन वाली लाल साड़ी की बिक्री अधिक होती थी, लेकिन इस बार दुल्हन वाली साड़ी की मांग न के बराबर है।

 

karwa chauth Market Woman Trands Crown Top Sarees
करवाचौथ के लिए साड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक से तीन हजार रुपये तक की साड़ियों की ज्यादा मांग है। इतने पैसों में सिल्क और कैटवॉक की अच्छी साड़ी बाजार में उपलब्ध है। जिन्हें महिलाएं देखते ही पसंद कर रही हैं।

जिले में इस बार साड़ियों का ऑनलाइन बाजार भी चढ़ा हुआ है। महिलाएं आकर्षक छूट पर मिल रहीं ऑनलाइन साड़ियां खूब खरीद रही हैं। सिल्क और कैटवॉक साड़ी के अलावा गाउन और क्रॉप टॉप, गरारा, कुुर्ती और प्लाजो को ऑनलाइन बुक कर खरीदा जा रहा है। ऑनलाइन साड़ी बाजार भी गर्म है। 
 
पहली करवाचौथ है, समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनूूं। साड़ी या फिर गाउन या फिर लहंगा में से कोई एक चीज लूंगी। -प्रिया गुप्ता 

बाजार में साड़ी की कई वैरायटी हैं, इस बार सिल्क वाली साड़ी खरीदने का प्लान बनाया है। व्रत के दौरान ज्यादा वजन वाली साड़ी पहनने में दिक्कत आती थी। इसी के चलते सिल्क वाली साड़ी का क्रेज बढ़ गया है, जो वजन में भी कम है। -स्निग्धा शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed