फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kartikeya becomes champion at fitness competition by lifting 746 kg.

Agra News: फिटनेस प्रतियोगिता में 746 किलो वजन उठाकर कार्तिकेय बने चैंपियन

Mon, 10 Aug 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya becomes champion at fitness competition by lifting 746 kg.
आगरा क्लब की स्पोर्ट्स फिएस्टा
आगरा। आगरा क्लब की स्पोर्ट्स फिएस्टा में रविवार को फिटनेस प्रतियोगिता-2026 का समापन हो गया। कैप्टन कार्तिकेय द्विवेदी ने 746 किलोग्राम और डॉ. रश्मि सिंह ने 524 किलोग्राम वजन उठाकर पुरुष व महिला वर्ग में आयरन टाइटन चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीमा प्रताप ने कहा कि आगरा क्लब के 163 वर्ष के इतिहास में इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार हुई है। हल्के भार मास्टर्स पुरुष में डॉ. गौरव खंडेलवाल ने स्वर्ण, आरबी सिंह ने रजत, भारी भार मास्टर्स में संजय साहनी ने स्वर्ण, विनोद कालरा ने रजत व अंशुल कौशल ने कांस्य पदक जीता। हल्के भार वरिष्ठ पुरुष में आदित्य कौशल ने स्वर्ण, संस्कार गर्ग ने रजत व डॉ. श्रेयांश जैन ने कांस्य जीता। मध्य भार वरिष्ठ पुरुष में कैप्टन कार्तिकेय द्विवेदी ने स्वर्ण, हेमंत मिश्रा ने रजत व सिद्धार्थ ओबेरॉय ने कांस्य पदक जीता। भारी भार वरिष्ठ पुरुष में अपूर्व कौशल स्वर्ण व कृष्णा अग्रवाल रजत विजेता रहे।
विज्ञापन


महिला हल्के भार मास्टर्स में दीपाली कौशल स्वर्ण, शाहीना खान रजत व नीना मिश्रा कांस्य, मध्य भार मास्टर्स में रश्मि चाहर स्वर्ण, खंडेलवाल रजत व श्वेता कौशल कांस्य पदक विजेता रहीं। भारी भार मास्टर्स में मीनाक्षी कौशल स्वर्ण व परविंदर कालरा रजत, हल्के भार वरिष्ठ महिला में प्रगति सिंह स्वर्ण, विंग कमांडर मिनी दराल रजत व अंतरा कौशल कांस्य विजेता रहीं। भारी भार वरिष्ठ महिला में डॉ. रश्मि सिंह स्वर्ण, दीप्ति अग्रवाल रजत व नूपुर खंडेलवाल कांस्य पदक विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरन टाइटन चुनौती के वरिष्ठ पुरुष वर्ग में कैप्टन कार्तिकेय द्विवेदी स्वर्ण, आदित्य कौशल रजत, सिद्धार्थ ओबेरॉय व डॉ. असीम कांस्य विजेता बने। मास्टर्स में शादमंद अली खान स्वर्ण व डॉ. हिमालय सिंह शिरोमणि रजत, वरिष्ठ मास्टर्स में राजीव मोहन अग्रवाल स्वर्ण, राहुल झा रजत व डॉ. गौरव खंडेलवाल कांस्य विजेता रहे। सुपर वरिष्ठ मास्टर्स में संजय झांजी ने रजत व डॉ. विवेक यादव व आरबी सिंह ने कांस्य, कनिष्ठ में मास्टर वेदांत शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।

महिला वरिष्ठ वर्ग में प्रगति सिंह स्वर्ण, सोनाली गर्ग रजत व जहा खान कांस्य, मास्टर्स में दीप्ति अग्रवाल स्वर्ण, विंग कमांडर मिनी दराल रजत व डॉ. अभिलाषा यादव कांस्य, वरिष्ठ मास्टर्स में अंजलि अग्रवाल स्वर्ण, मंजू चाहर रजत व शाहीना खान कांस्य पदक विजेता रहीं। सुपर वरिष्ठ मास्टर्स में नीना मिश्रा और कनिष्ठ महिला में वंशिका चाहर ने स्वर्ण जीता।


प्रतियोगिता के दौरान आयोजन मानद सचिव राहुल पालीवाल, डॉ. हिमालय सिंह, न्यायाधीश प्रिंस शर्मा, कर्नल धर्मेंद्र यादव, आजाद भगत सिंह, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विकास विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, शिवम कुशवाह, सोनू आर्य आदि मौजूद रहे।

आगरा क्लब की स्पोर्ट्स फिएस्टा

आगरा क्लब की स्पोर्ट्स फिएस्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed