{"_id":"5a658cf04f1c1b8c268b5ba1","slug":"karni-sena-protest-with-arms-in-mathura-for-movie-padmavat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः पद्मावत के विरोध में करणी सेना ने सिनेमा हॉल के सामने लहराए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः पद्मावत के विरोध में करणी सेना ने सिनेमा हॉल के सामने लहराए हथियार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
करनी सेना ने विरोध जताया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म पद्मावत को लेकर राजपूत करणी सेना के लोगों ने मथुरा में हाईवे प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल पर विरोध जताया और हथियार लहराकर प्रदर्शन किया। कहा कि किसी भी कीमत पर मथुरा में सिनेमा हॉल में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के दर्जनों युवक बाइक रैली निकालते हुए हाईवे प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल पर पहुंचे। करणी सेना के जिलाध्यक्ष संजय सिंह परमार, कपिल कुमार ने बताया कि फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।
जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां एलान किया गया कि कुछ भी हो जाए लेकिन फिल्म को चलने नहीं दिया जाएगा। कहा सिनेमा हॉल संचालक फिल्म खरीदकर न लाएं। किसी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इस दौरान सिनेमा हॉल के समाने नारेबाजी की और हथियार लहरा कर विरोध जताया।