फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karimganj became a village from Rupayan

करीमगंज के टीले में छिपा है सैकड़ों साल पुराना इतिहास

Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Karimganj became a village from Rupayan
मैनपुरी। करीमगंज स्थित टीले का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां मूर्ति तो कभी पत्थर मिलते रहे हैं। रोजाना ग्रामीण यहां प्राचीन पत्थर ढूंढने पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी ग्रामीणों को तीन प्राचीन पत्थर मिले हैं, ये किसके पास हैं ये कोई नहीं बता सका।
विज्ञापन

मैनपुरी से कुरावली रोड पर दस किलोमीटर की दूरी पर बसे करीमगंज का 12वीं सदी में अस्तित्व में आया था। तब इसे रूपायन नाम से जाना जाता था और ये व्यापार का केंद्र था। अनाज और सब्जियों का व्यापार यहां से होता था। रूपायन इलाहाबाद से मथुरा जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित होने के चलते प्रसिद्ध था। यहां किला भी हुआ करता था, जिस पर कई बार आक्रमण हुआ। सन 1280 में एटा के नवाब करीम खान ने कर्मचारी अमोल और घनश्याम की इच्छा पर किले को ध्वस्त कर उन्हें यहां बसा दिया। आज भी किले के अवशेष मौजूद हैं। किले के ऊपर करीम खान की मजार बनी हुई है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों पूजा के लिए आते हैं। उन्हीं के नाम पर गांव का नाम रूपायन से बदलकर करीमगंज हो गया।
विज्ञापन

विदेशी शोधार्थियों ने जाना इतिहास
करीमगंज के इतिहास पर अब तक चार किताबें लिखी जा चुकी हैं। ये चारों अमेरिका से आए शोधार्थियों और प्रोफेसर ने लिखी हैं। गांव निवासी उमेश चंद्र पांडेय बताते हैं कि वर्ष 1925 में समाजशास्त्री विलियम वाइजर और उनकी पत्नी शार्लोट वाइजर करीमगंज आए। उन्होंने गांव में पांच साल रहकर हिंदू जिजमानी सिस्टम और इंडिया नामक किताब लिखी। पति की मृत्यु के पांच साल बाद शार्लोट वाइजर ने फोर फैमिलीज ऑफ करीमगंज लिखी। इसकी कहानी करीमगंज के रहने वाले चार अलग-अलग जातियों के परिवारों के तुलनात्मक जीवन पर आधारित थी। इन किताबों को पढ़ने के बाद न्यूयॉर्क स्थित साइरेकस यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलोजी की प्रोफेसर सुसेन एस वाडले 1965 में करीमगंज आईं। उन्होंने बिहाइंड द मड वॉल्स और स्ट्रगलिंग विद डेस्टिनी इन करीमपुर पुस्तकें लिखीं। सुसेन एस वाडले अब भी यहां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधार्थियों ने इसलिए चुना करीमगंज
70 वर्षीय उमेश चंद्र पांडेय बताते हैं कि तत्कालीन कलेक्टर से शोधार्थियों ने भारतीय वर्ण व्यवस्था और जिजमानी प्रथा पर अध्ययन के लिए राय मांगी थी। उन्होंने औंछा, ललूपुर और करीमगंज का सुझाव दिया। करीमगंज में 17 जातियों के लोग रहते थे, इसलिए शोधार्थियों ने इसे ही बेहतर ठिकाना समझा। उमेश के घर शोधार्थी लंबे समय तक रहे। इससे उन्हें यह जानकारी है।
----
ये लिखी गईं किताबें
-जिजमानी सिस्टम ऑफ इंडिया
-बिहाइंड द मड वॉल्स
- स्ट्रगलिंग विद डेस्टिनी इन करीमपुर
-फोर फैमिलीज ऑफ करीमगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed