{"_id":"5a3fc95c4f1c1b87698c37ce","slug":"karani-sena-chief-gave-statement-on-ram-temple-and-article-370","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार राम मंदिर नहीं बनवा सकती तो करणी सेना को सौंपे: गोगामेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार राम मंदिर नहीं बनवा सकती तो करणी सेना को सौंपे: गोगामेडी
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:16 AM IST
विज्ञापन
करणी सेना
- फोटो : अमर उजाला
देश में हिंदुओं और उनकी संस्कृति पर हमला कर नष्ट किया जा रहा है और सरकार चुप है। धारा 370, राम मंदिर जैसे मामलों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हल होंगे, तो सरकार की जरूरत क्या है? सरकार राम मंदिर करणी सेना को सौंप दे तो दो महीनों में तरीख तय कर करणी सेना मंदिर निर्माण शुरू कर देगी। यह बात करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने नेशनल सिनेमा कंपाउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करतजे हुए कही।
उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावती में राजपूत इतिहास और हिंदुत्व संस्कृति को समाप्त करने की साजिश की गई है। फिल्म में डॉन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की आईएसआई का रुपया लगाकर हिंदुत्व को नष्ट करने का षड्यंत्र हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरे देश में बैन होनी चाहिए। क्षत्राणियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने, राम मंदिर निर्माण के लिए सभी सांसद मिलकर कानून बनाएं। आरक्षण पर उन्होंने कहा कि आरक्षण को समाप्त कर समानता का अधिकार दिया जाए अथवा राजपूतों को भी आरक्षण दिया जाए। इससे पूर्व उनका तलवार भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

Trending Videos
पूरे देश में बैन हो फिल्म पद्मावती
फिल्म पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महासचिव सूरजपाल ने कहा कि हम राजपूत से पहले हिंदू हैं। लव जेहाद कर हिंदुओं के खिलाफ चल रहे षड्यंत्र को हिंदू समझें और एकजुट हों। फिल्म पद्मावती को पूरे देश में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 15 अगस्त को करणी सेना द्वारा कश्मीर में लाल चौक पर झंडा फहराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि क्षत्रियों ने अपनी आन बान शान के लिए हमेशा संघर्ष किया है। क्षत्रिय एकजुट होकर अपने सम्मान के लिए संघर्ष करें।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने मोदी की स्टाइल में भाइयों, बहनों पद्मावती फिल्म पर रोक लगनी चाहिए कि नहीं? पूछा तो सभी ने हां में जवाब दिया। उन्होंने जनसमूह को मित्रों कहकर संबोधित किया और कश्मीर में झंडा फहराने चलने की अपील की।