फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas left for Farrukhabad and Saoron

Agra News: फर्रुखाबाद और साेरों के लिए रवाना हुए कांवड़िये

Sun, 11 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas left for Farrukhabad and Saoron
कांवड़ लेने के लिए जाते भक्त।
मैनपुरी। सावन के चौथे सोमवार को लेकर जिले भर में उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों के साथ घरों में भी पूजा पाठ की तैयारियां की गईं। बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ भरने के लिए सोरों और फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में रविवार को सुबह से ही सजावट आदि की तैयारियां देखी गईं। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन महाराज मंदिर में भगवान भोलेनाथ के विशेष अभिषेक की तैयारियां की गईं। शहर के प्रसिद्ध चांदेश्वर धाम में भी सोमवार के चौथे सोमवार को होने वाले पूजा पाठ की तैयारियां चलती रहीं। इसके साथ ही घरों में भी सोमवार के व्रत और पूजा पाठ के लिए लोगों को तैयारियां करते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने शहर के बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की। गांव रठेरा और नगला दौलत से भी शिव भक्त कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


जयकारा लगाते कांवड़ लेकर निकले भक्त

किशनी/बिछवां। नगर के सिद्धपीठ शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों पर जलाभिषेक की तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को नगर के बाईपास सिद्धपीठ शिव मंदिर पर नगर के युवा एकत्रित हुए और शिवजी की पूजा कर कांवड़ लेने जयकारा लगाकर रवाना हुए। बिछवां के करीमगंज स्थित शिव मंदिर से दो कांवड़ियों के दो जत्थे तूफानी डाक कांवड़ के लिए सोरों घाट के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed