{"_id":"66a5f0ff195d211fb902725f","slug":"kanwariyas-blocked-hathras-road-after-dispute-with-car-rider-police-reached-the-spot-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कार सवार से विवाद के बाद कांवड़ियों ने हाथरस मार्ग किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कार सवार से विवाद के बाद कांवड़ियों ने हाथरस मार्ग किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 28 Jul 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:49 PM IST
सार
कांवड़ियों ने साथी से मारपीट की घटना के बाद हाथरस मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान थाने पर जमकर हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कांवड़ यात्रा के दौरान कार सवार का एक कावंड़िए से विवाद हो गया। कार सवार ने कांवड़िए के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों ने हाथरस मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर कार सवार का कांवड़िए से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कार सवार ने गुस्से में आकर कांवड़िए के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी कांवड़ यात्रा में शामिल अन्य को हुई तो आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर कार सवार का कांवड़िए से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कार सवार ने गुस्से में आकर कांवड़िए के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी कांवड़ यात्रा में शामिल अन्य को हुई तो आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन