फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanwar, shivshankar, sawan

आसमान से बरसती फुहार, जमीन पर भोले की जय-जयकार

Sun, 28 Jul 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
kanwar, shivshankar, sawan
कासगंज-सोरों मार्ग पर देशभक्ति के रंग में डूबे कांवड़िये - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जुबां पर बम भोले के स्वर, पैरों में घूंघरों की छनछन और मुंह में सीटी की आवाज वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बनाए हुए है। भक्ति में डूबे शिवभक्त संगीत की धुन पर थिरकते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। आसमां से फुहार भी बरसती रही। भगवान शिव के प्रिय माह सावन में इस फुहार ने शिवभक्तों में आस्था और भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

शिव भक्त सावन के दूसरे सोमवार को अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को ही निकल पड़े। कांवड़ियेे सुबह से रात तक लहरा गंगाघाट तक पहुंचते रहे और गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए। शिवालयों में साज सज्जा की गई है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरों में कांवड़ियों ने साज सज्जा का सामान खरीदकर लहरा घाट पर कांवड़ को आकर्षक स्वरूप दिया। इसके बाद शिवभक्त गंगास्नान करने के बाद जल लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। रविवार को आसमान से रिमझिम फुहार बरसती रही और शिवभक्त कांवड़ लेकर झूमते गाते आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में भी उत्साह
महिलाएं भी शिव की आस्था में डूबी हुई हैं। तमाम मलिाएं कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुईं। फिरोजाबाद, आगरा सहित दूर दराज क्षेत्रों की महिलाएं कांधे पर कांवड़ लिए भोले की जयकार करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं।
आस्था संग देशभक्ति का जोश
शिव भक्तों में भगवान शिव की आस्था का ही जोश नहीं था, बल्कि देश प्रेम भी दिखाई दिया। शिव भक्त कांवड़िये वाहनों और कांवड़ों पर तिरंगा लगाकर जोशीले नारे लगाते हुए गंतव्य की ओर जा रहे थे।

डाक कांवड़ का दिखा क्रेज
एक समय था जब सावन के महीने में एक-दो डाक कांवड़ देखने को मिलती थी, लेकिन डाक कांवड़ का काफी अधिक क्रेज दिखाई दे रहा है। तमाम डाक कांवड़ रविवार को लहरा से कासगंज होते हुए गुजरीं। डाक कांवड़ की विशेषता है कि शिवभक्त कांवडिय़े कहीं रुकते नहीं हैं, बल्कि डीजे की धुन के साथ दौड़ते हुए आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed