फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanpur-Anwarganj train will not operate for three months from today

आज से तीन माह तक नहीं होगा कानपुर-अनवरगंज ट्रेन का संचालन

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Anwarganj train will not operate for three months from today
आज से तीन माह तक नहीं होगा कानपुर-अनवरगंज ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

कासगंज। कोहरे के चलते रेलवे ने कानपुर से अनवरगंज के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक बंद कर दिया है। इससे नौकरी पेशा लोग चिंतित हैं। लोगों ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर संचालन बंद न करने की मांग की है।

कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके चलते रेल संचालन पर काफी असर पड़ता है। कासगंज जंक्शन एवं अनवरगंज कानपुर के बीच 15039 और 15040 ट्रेन से प्रतिदिन 250 से 300 तक कर्मचारी एवं व्यापारी यात्रा करते हैं। यात्री वीरेंद्र ले बताया कि सुबह 9 बजे इस ट्रेन का संचालन होता है। इस समय कोई अन्य ट्रेन नहीं है। यात्री नरेंद्र, वीरेंद्र, कैलाश, अभिषेक, धमेंद्र, देवेंद्र, मारवेंद्र, सरताज, उमर कुरैशी, बाबूराम आदि ने स्टेशन प्रबंधक से ट्रेन का संचालन बंद न करने की मांग की है। कासगंज जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक अभिशेष वर्मा ने बताया कि रेलवे ने कोहरे के चलते ट्रेन को 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक बंद करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की मांग के संबंध में रेलवे के अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed