{"_id":"61a70a985110094dc6060d96","slug":"kanpur-anwarganj-train-will-not-operate-for-three-months-from-today-kasganj-news-agr51638265","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन माह तक नहीं होगा कानपुर-अनवरगंज ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन माह तक नहीं होगा कानपुर-अनवरगंज ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से तीन माह तक नहीं होगा कानपुर-अनवरगंज ट्रेन का संचालन
कासगंज। कोहरे के चलते रेलवे ने कानपुर से अनवरगंज के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक बंद कर दिया है। इससे नौकरी पेशा लोग चिंतित हैं। लोगों ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर संचालन बंद न करने की मांग की है।
कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके चलते रेल संचालन पर काफी असर पड़ता है। कासगंज जंक्शन एवं अनवरगंज कानपुर के बीच 15039 और 15040 ट्रेन से प्रतिदिन 250 से 300 तक कर्मचारी एवं व्यापारी यात्रा करते हैं। यात्री वीरेंद्र ले बताया कि सुबह 9 बजे इस ट्रेन का संचालन होता है। इस समय कोई अन्य ट्रेन नहीं है। यात्री नरेंद्र, वीरेंद्र, कैलाश, अभिषेक, धमेंद्र, देवेंद्र, मारवेंद्र, सरताज, उमर कुरैशी, बाबूराम आदि ने स्टेशन प्रबंधक से ट्रेन का संचालन बंद न करने की मांग की है। कासगंज जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक अभिशेष वर्मा ने बताया कि रेलवे ने कोहरे के चलते ट्रेन को 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक बंद करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की मांग के संबंध में रेलवे के अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।