{"_id":"5f5d11cd8ebc3e6df33b0653","slug":"kangna-ranaut-kasganj-news-agr459036323","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार को किया जाए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र सरकार को किया जाए बर्खास्त
विज्ञापन
कासगंज में क्षत्रिय समाज के लोग संजय राऊत का पुतला फूंकते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई में की गई कार्रवाई पर आक्रोश जताया। महासभा ने शिवसेना सांसद संजय राउत का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पुंडीर ने कहा कि कंगना द्वारा ड्रग को लेकर किए गए खुलासे से महाराष्ट्र सरकार घबरा गई है। इस कारण कंगना रणौत के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महाराष्ट्र में संविधान का नहीं अपितु गुंडों का राज हो गया है। भारत सरकार भी इस मुद्दे पर खामोश है।
इस दौरान महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इससे पहले महासभा ने गांधी मूर्ति पर संजय राउत का पुतला फूंकने की कोशिश। यहां महासभा पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों ने मालगोदाम रोड पर संजय राउत का पुतला फूंका। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया, धर्मेंद्र चौहान, अशोक राघव, प्रमोद तोमर, सुरेंद्र सिंह, गौरव पुंडीर, मुनेंद्र राघव, विनीत सिसौदिया, प्रवीन सोलंकी, रामपाल सिंह राघव, विकास परमार, गौरव ठाकुर, प्रवेंद्र कुमार, वंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।