{"_id":"5f5a63998ebc3e43984e5c25","slug":"kangna-mainpuri-news-agr4587423167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने फूंका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने फूंका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन
मैनपुरी। मुंबई स्थित अभिनेत्री कंगना रनौत का कार्यालय तोड़े जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले में भी गुस्सा देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
नारेबाजी करते हुए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
शहर के राधारमन रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह बजरंग दल के नगर संयोजक सृजन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जमा हुए। वहां पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे का पुतला जलाते हुए विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पर सत्ता का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया।
नगर संयोजक ने बताया कि 24 घंटा नोटिस देकर अभिनेत्री कंगना रनौत का कार्यालय बीएमसी (मुंबई नगर निगम) द्वारा तोड़ दिया गया। बजरंग दल इस तरह के कृत्य का विरोध करता है। स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे की आत्मा भी आज व्यथित हो रही होगी। इस मौके पर मोहित चौहान, हनी चौहान, राम सिंह, राजू पंडित, पहुंची लाल, शिवम तोमर, चमन चौहान, प्रद्युम्म राठौर, छोटू ठाकुर, राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।