{"_id":"67ffe2ed8e5f8547dd0e404b","slug":"kangana-sedition-case-actress-lawyer-filed-written-arguments-in-court-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कंगना राष्ट्रद्रोह केस...अभिनेत्री के वकील ने दाखिल की लिखित बहस, अब 21 अप्रैल को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कंगना राष्ट्रद्रोह केस...अभिनेत्री के वकील ने दाखिल की लिखित बहस, अब 21 अप्रैल को होगी सुनवाई
Wed, 16 Apr 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:34 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर दायर वाद में कोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद की अधिवक्ता की ओर से लिखित बहस दाखिल की गई।
विज्ञापन
कंगना रनाैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में भाजपा सांसद कंगना रनौत के मामले में बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना की ओर से उनकी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस दाखिल की। वादी के अधिवक्ताओं ने प्रतिवादी के हस्ताक्षरयुक्त आधार कार्ड और फोटो न होने पर आपत्ति जताई। अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।
कंगना के स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस दाखिल कर बहस सुनाने के लिए अदालत से समय की मांगी की। लिखित बहस में कहा कि कंगना पर लगाए गए मानहानि व अन्य आरोप निराधार है। वहीं वादी रमाशंकर शर्मा के अधिवक्ताओं ने लिखित बहस के समय के प्रतिवादी के हस्ताक्षरयुक्त आधार कार्ड और फोटो नहीं हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।
मामले में 21 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था।