फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanawad mela

गंगास्नान कर लौट रहे हाथरस के श्रद्धालु की दुर्घटना में मौत

Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
kanawad mela
कासगंज। गंगा स्नान को आए हाथरस के एक युवक को बृहस्पतिवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की सूचना पर युवक के परिजन कासगंज पहंच गए हैं।
विज्ञापन

गंगास्नान करने के बाद युवक विजय सिंह (30) पुत्र हुकूम सिंह निवासी ग्राम बारमऊ थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस अपनी बाइक से लौट रहा था। तभी सोरों पॉलिटेक्निक के पास किसी वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। इस दौरान युवक के साथ आए लोग आगे निकल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से एक परिचय पत्र मिला। जिससे युवक के बारे में जानकारी मिली। सोरों पुलिस ने युवक की मौत की जानकारी उसके परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed