फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanak's commendable performance in the national chess competition

Agra News: चेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कनक का सराहनीय प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kanak's commendable performance in the national chess competition
कनक दुबे
आगरा। डायनेमिक चेस स्कूल की उदीयमान खिलाड़ी कनक दुबे ने 2 से 10 नवंबर तक गाजियाबाद में आयोजित 41वीं नेशनल अंडर-15 बालिका वर्ग चेस प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 158 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 11 राउंड खेले गए व प्रथम 20 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आगरा की कनक दुबे ने सात जीत व एक ड्रॉ सहित साढ़े सात अंक बनाकर प्रतियोगिता में 18वां स्थान प्राप्त करते हुए विजेता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने वाली वह यूपी की एकमात्र खिलाड़ी रहीं। कनक सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता व कोच संजय दुबे, मां किरन दुबे, भाई संचय दुबे, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा, प्रधानाचार्या अंशू सिंह को दिया। उनकी सफलता पर अशींद्र यादव, योगेश अग्रवाल, वैष्णवी यादव, दीपक कश्यप, मृदुल कृष्ण आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed