फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalyan Singh organized the first national convention of BJP in Agra

स्मृति शेष: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ब्रज से था लगाव, दीनदयाल धाम का किया था कायाकल्प

Sun, 22 Aug 2021 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 01:06 AM IST
सार

ब्रज के लोगों से मिलने-जुलने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रीबांकेबिहारी और द्वारिकाधीश मंदिर समेत अन्य में भी आस्था थी।

विज्ञापन
Kalyan Singh organized the first national convention of BJP in Agra
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से मथुरा में शोक है। बाबूजी के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल धाम का कायाकल्प किया था। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी आया करते थे। ब्रज के लोगों से मिलने-जुलने के साथ ही श्रीबांकेबिहारी और द्वारिकाधीश मंदिर समेत अन्य में भी आस्था थी। वह यहां आकर कुल्हड़ में चाय पीना व कचौड़ी खाना भी खूब पसंद करते थे। कल्याण सिंह के निधन से लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के पुरोधा थे। बताया कि बाबरी मस्जिद के ढांचे के गिरने के दौरान तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार में मैं राज्य मंत्री था। पूर्व सीएम के निधन एक युग का अंत है। वह जब जनसंघ में थे, तब से ही उनका मथुरा से लगाव था। 
विज्ञापन


भाजपा नेता श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि बाबूजी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानते थे। यही कारण रहा कि पंडित दीनदयाल धाम को भी उन्होंने बनवाया था। साथ ही पंडितजी की स्मृति में हर वर्ष लगने वाले मेला में आते थे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी वह आए थे। उन्होंने वहां पर 25 बेड का अस्पताल व पहला कन्या विद्यालय भी बनवाया था। इसके अलावा पार्टी की बैठकों में भी हिस्सा लिया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा की चिंता करने वाले पूर्व सीएम ने दूसरे कार्यकाल में कस्बा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा दिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली में जन्मोत्सव पर आयोजित ऐतिहासिक कृषि प्रदर्शनी के लिए भी उनको याद रखेगी। दीनदयाल उपाध्याय के निधन के बाद उनके जन्म स्थान को अमर करने के लिए बालिकाओं के लिए इंटर खुलवाया।

मथुरा में थी बाबूजी की रिश्तेदारी
पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रहे वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कठौली कुआं में बाबूजी की रिश्तेदारी थी। इसलिए उनका मथुरा में बचपन से ही आना जाना था। उनके मंत्रिमंडल में मथुरा से सरदार सिंह, प्रो. राम प्रसाद कमल, श्याम सुंदर शर्मा व लक्ष्मीनारायण चौधरी मंत्रिमंडल में भी रहे थे। उन्होंने बताया कि बाबूजी के बाल सखा अतरौली निवासी रघुवीर सिंह भी मथुरा में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed