{"_id":"5fcd15378ebc3ecfb569cd97","slug":"kalinadi-kasganj-news-agr470905356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीनदी- बिना ट्रीटमेंट के बहाया सीवरेज तो होगी कार्रवाई, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीनदी- बिना ट्रीटमेंट के बहाया सीवरेज तो होगी कार्रवाई, नोटिस जारी
विज्ञापन
कासगंज की कालीनदी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कालीनदी को प्रदूषणमुक्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में औद्योगिक इकाईयों का भी सहयोग मांगा गया है। कासगंज की नोवा और अलीगढ़ की बीयर फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(पीसीबी) ने नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि बिना ट्रीटमेंट के सीवरेज औद्योगिक इकाइयों से कालीनदी में न बहाएं अन्यथा कार्रवाई होगी।
बुलंदशहर, अलीगढ़ की ओर से कासगंज होते हुए गुजर रही कालीनदी में औद्योगिक इकाइयों और शहरों का कचरा प्रदूषण को बढ़ावा दिए रहता है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कचरे को नियंत्रित कर पानी को शुद्ध करने की पहल तेज की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कासगंज की नोवा फैक्ट्री और अलीगढ़ की बीयर फैक्ट्री को नोटिस दिया है। कहा है कि कालीनदी को शुद्ध करने के लिए सहयोग करें। कहा है कि कालीनदी को शुद्ध करने के लिए इकाइयों से निकलने वाले सीवरेज को ट्रीटमेंट के बाद ही कालीनदी तक पहुंचाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सीवरेज बिना ट्रीटमेंट के कालीनदी तक पहुंचाया तो कार्रवाई की जाएगी।
अन्य संभावनाएं भी तलाश रहा बोर्ड
प्रयागराज के माघ मेले को लेकर कालीनदी के पानी को शुद्ध करने की कोशिशें तेज हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञ केके शर्मा ने बताया कि पानी को शुद्ध करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। कालीनदी की शुद्धता के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। कासगंज में हजारा नहर के पानी का कालीनदी में बहाव भी तेज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
- कालीनदी के पानी को शुद्ध करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कासगंज की नोवा और अलीगढ़ की बीयर फैक्ट्री के स्वामियों को नोटिस भेजकर निर्देश दिए हैं कि ट्रीटमेंट के बाद ही सीवरेज कालीनदी में बहाए। - रामगोपाल, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अलीगढ़।