फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kala diwas

छह दिसंबर: जिलेभर में अलर्ट रही पुलिस

Sun, 06 Dec 2020 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
kala diwas
मैनपुरी। छह दिसंबर को अयोध्या मामले को लेकर रविवार को जिलेभर में सख्ती रही। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। शहर से लेकर कस्बों में पुलिस ने पैदल गश्त करने के साथ ही संदिग्धों की चेकिंग की।
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों को पैदल गश्त करते हुए देखा गया। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने भी शहर में गश्त किया। इसके साथ ही किशनी में इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने प्रमुख जगहों पर चेकिंग कराई। पुलिस ने संदिग्धों और उनके सामान की चेकिंग की। भोगांव में इंस्पेक्टर पहुप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की।
विज्ञापन

बेवर में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही कुरावली में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। इसके साथ ही करहल, बरनाहल, घिरोर, कुसमरा, बिछवां आदि कस्बों में चेकिंग अभियान चलाया। लोगों ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed