फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kakora Fair -Devotees thoroughly enjoyed the fair, which showcased the cultures of two districts.

Agra News: ककोड़ा मेला- दो जनपदों की संस्कृति वाले मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया मेले का लुत्फ

Wed, 05 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kakora Fair -Devotees thoroughly enjoyed the fair, which showcased the cultures of two districts.
फोटो17कादरगंज ककौड़ा मेला देखने के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु।संवाद
- गंगास्नान करने के बाद लोगों ने किया प्रवास, मेले में की गृह उपयोगी सामानों की खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा(कासगंज)। प्राचीन ककोड़ा मेला दो जनपद बदायूं व कासगंज की मिली-जुली संस्कृति का मेला है। गंगा तट के इस मेले में दोनों ही जनपदों के लोग मेले में पहुंचते हैं। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद मेले का जमकर लुत्फ लिया। मेला क्षेत्र और बदायूं तट पर लगे तंबुओं में भी श्रद्धालु प्रवास के लिए पहुंचे।

ककोड़ा मेला मुगलकाल से लगता आ रहा है जो बदायूं जनपद में ककोड़ा देवी के मंदिर के इलाके में लगता है। गंगा का उत्तरी किनारा बदायूं तो दक्षिणी किनारा कासगंज में है। दोनों जिलों के लोग गंगा की एक पार से दूसरी पार जाकर सीमा में लगे मेले का लुत्फ लेते हैं। मेले में बदायूं कासगंज के तटों पर तमाम तरह के घरेलू सामान, श्रृंगार के सामान, खाद्य पदार्थों, खेल खिलौनों की दुकानें सजी हुईं थीं। वहीं तमाम मनोरंजक खेल व शो भी मेले में संचालित थे। पूरे दिन मेले में रौनक बनी रही। वहीं शाम को सतरंगी लाइट में रौनक और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed