फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kabja

अहिरवा में भू-माफिया ने सरकारी जमीन पर बोई मक्का की फसल

Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
kabja
मैनपुरी। भोगांव तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरवा में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन भू-माफिया के कब्जे से आजाद नहीं हो पा रही है। एक बार फिर भू-माफिया ने प्रशासन को चुनौती देते हुए सरकारी जमीन पर मक्का की फसल की बुवाई कर दी है। मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल ने उप जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में एक हजार बीघा से अधिक सरकारी जमीन है। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद प्रशासन ने इस जमीन को अपने कब्जे में लेकर कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही भू-माफिया में नाम भेजने की कार्रवाई की थी। इसके बाद भी प्रशासन के आगे भू-माफिया एक बड़ी मुश्किल बने हुए हैं। फरवरी में जहां आलू की फसल भू-माफिया खोदकर ले गए थे तो वहीं अब सरकारी जमीन पर मक्का की फसल बो दी गई है। मामले की जानकारी कानूनगो सुरेश चंद्र व क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना ने उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार को दी है। उनका कहना है कि प्रशासन के सहयोग के बिना जमीन को खाली करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

ये लोग कर रहे कब्जा
राजस्व कर्मचारियों द्वारा उप जिलाधिकारी को दी गई रिपोर्ट में कुछ दबंगों के नाम का भी जिक्र किया गया है। इसमें गांव भसुआहार निवासी चिंतामणि, प्रेमचंद्र, सुधाकर, जितेन्द्र, ठाकुरदोर गांव मिर्जापुर निवासी रामवीर, सीताराम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव में सभी अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। जल्द ही अहिरवा में निरीक्षण कर सरकारी जमीन का चिह्नांकन कराने के साथ ही फसल को भी कुर्क किया जाएगा।
सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed