{"_id":"5bdb1152bdec22697a0f411e","slug":"kabaddi-players-of-agra-well-played-in-international-school-games-thailand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में आगरा के तीन खिलाड़ियों ने किया कमाल, कबड्डी में देश को दिलाया सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड में आगरा के तीन खिलाड़ियों ने किया कमाल, कबड्डी में देश को दिलाया सोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी सौरभ चाहर, शक्ति चाहर और संतोष लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में हुए इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम की ओर से खेलते हुए आगरा के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया। फाइनल मैच में ईरान को 36-32 से हराने में आगरा की तीनों खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
भारतीय कबड्डी टीम की ओर से फाइनल मैच खेलते हुए 15 साल के सौरभ चाहर ने ईरान के खिलाफ सर्वाधिक 15 अंक अर्जित किए। भारतीय टीम की कप्तानी भी नगला कारे निवासी 16 साल के शक्ति चाहर ने की। शक्ति को चैंपियनशिप का बेस्ट ‘डिफेंडर अवार्ड’ भी मिला।
टीम में शामिल रहे अमरपुरा बोदला के एक अन्य खिलाड़ी संतोष लोधी ने भी अन्य मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से थाईलैंड गई भारतीय टीम में पूरे उत्तर प्रदेश से आगरा के ये तीनों खिलाड़ी चयनित हुए थे।

तीनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
भारतीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले आगरा के तीनों खिलाड़ियों का भारत वापस लौटने पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इन तीनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर परिवार और शहरों के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
वहीं शक्ति चाहर, सौरभ चाहर और संतोष लोधी जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से शहर के लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है। तीनों खिलाड़ियों का कहना था कि विदेशी धरती पर तिरंगा फहराने की चाहत थी। यह चाहत पूरी हो गई।