फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jwellers loot and murder case police has planned encounter earlier

सराफ हत्याकांडः शुक्रवार रात से हो गई थी मुठभेड़ की प्लानिंग

Sat, 20 May 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल, आगरा/मथुरा
टीम डिजिटल, आगरा/मथुरा Updated Sat, 20 May 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
jwellers loot and murder case police has planned encounter earlier
Mathura
मथुरा में सराफ हत्याकांड को लेकर लगातार दबाव झेल रही पुलिस ने मुठभेड़ की तैयारी शुक्रवार रात से ही कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज से मिलने सबूतों के आधार पर यह साफ हो गया था कि बदमाश मथुरा के ही हैं। ऐसे में बीते चार दिनों से पुलिस दबिश देकर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास करने लगी। ठोस जानकारी मिलते ही आपरेशन शुरू हो गया। 
विज्ञापन

 
बताया गया है सराफ हत्याकांड के खुलासे में जुटीं टीम ने शनिवार को सुबह रतनकुंड में मुठभेड़ से पहले शुक्रवार की देरशाम मथुरा के चौबियापाड़ा में दबिश दी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

हालांकि देर रात तक ये साफ नहीं हो सका कि गोली पुलिस ने चलाई या बदमाशों ने, लेकिन इससे अंदाजा लग गया था कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई होने वाली है। 
 
इसके बाद सुबह रतनकुंड क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। यहां पुलिस को सूचना मिली थी सराफ की हत्या और लूटकांड में शामिल लुटेरे विष्णु नाम के युवक के मकान में छिपे हैं। सुबह करीब चार बजे पुलिस पहुंच गई और विष्‍णु के मकान में घुसने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जवाबी फायरिंग कर दी। हालांकि घेराबंदी के कारण बदमाश भाग नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने यहां से मुख्य अभियुक्त राकेश उर्फ रंगा को पकड़ा है। कामेश उर्फ चीनी, आयुष, नीरज, छोटू भी 15 मई की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यहीं से लूट का माल भी बरामद कर लिया है। विष्णु को भी पुलिस शक के आधार पर कोतवाली ले आई है। हालांकि उसे हत्या और लूटकांड में शामिल होने की बात पुलिस ने साफ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed