फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Juvenile caught stealing from grocery store

Agra News: परचून दुकान में चोरी करते बालअपचारी पकड़ा

Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Juvenile caught stealing from grocery store
पिनाहट। कस्बा पिनाहट के मोहल्ला गढ़ में रविवार सुबह एक परचून की दुकान में चोरी करते समय एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

दुकान मालिक अवधेश सिंह ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो लोहे की जाली टूटी मिली और गुल्लक का ताला भी टूटा हुआ था। दुकान से कुछ सामान गायब था। उन्होंने आसपास के कबाड़ी दुकानदारों से जानकारी की। एक कबाड़ी की दुकान के बाहर उन्हें अपनी दुकान का सामान मिला। कबाड़ी ने बताया कि यह सामान एक बालक बेचने के लिए लाया था। दुकानदार ने आरोपी बालक को रास्ते में पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उक्त बालक पहले भी दो बार चोरी का प्रयास कर चुका है, लेकिन इस बार उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed