फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jute bags, brocade clothes are becoming the center of attraction in the district

Agra News: जिले के जूट बैग, जरी जरदोजी के कपड़े बन रहे आकर्षण का केंद्र

Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jute bags, brocade clothes are becoming the center of attraction in the district
कासगंज। नोएडा में आयोजित किए गए ट्रेड फेयर में जिले के पांच यूनिट के उत्पादों के स्टॉल सजाए गए हैं। ट्रेड फेयर में आने वाले लोगों को यहां के उत्पाद भा रहे हैं। जरी जरदोजी के कपड़े और जूट बैग महिलाओं के बीच आकर्षण बन रहे हैं।जिले के कपूर निर्यात करने वाली फर्म उत्तम कैंफर के द्वारा अपने कपूर के उत्पाद का स्टॉल लगाया है। कपूर के यह उत्पाद यूरोपियन देशों के अलावा अन्य देशों में जाता है। वहीं डेयरी उत्पाद यूनिट स्टर्लिंग एग्रो ने नोवा ब्रांड के उत्पादों का स्टॉल ट्रेड फेयर में लगाया है। इस कंपनी दूध घी व अन्य खाद्य उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं। वहीं उमा आयुर्वेद ने आयुर्वेदिक दवाओं का स्टॉल प्रदर्शित किया है। उमा आयुर्वेद के आयुर्वेद उत्पाद ट्रेड फेयर में पसंद किए जा रहे हैं। वहीं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जरी जरदौजी की यूनिट संचालित करने वाले युसूफ जरी वाले का स्टॉल भी ट्रेड फेयर में लगा है। इस स्टॉल में कशीदेकारी के कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं। महिलाओं के द्वारा इन कपड़ों को पसंद किया जा रहा है। वहीं प्रकाश इंडस्ट्री जूट बैग का स्टॉल भी ट्रेड फेयर में लगा है। महिलाएं आकर्षक जूट बैग पसंद कर रही हैं। इस ट्रेड फेयर में जिले के 5 स्टॉल लगे हैं। जिससे औद्योगिक विकास के लिए कासगंज कर ख्याति बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्जन-
- नोएडा के ट्रेड फेयर में जिले के 5 उद्यमियों की यूनिटों के स्टॉल प्रदर्शित किए गए हैं। यह सभी यूनिटें अच्छे उत्पाद के लिए जानी जाती हैं। कपूर के उत्पादों का निर्यात भी होता है- चंद्रभान भास्कर, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed