{"_id":"63b3d8ad48380908df5cbfcf","slug":"junior-thrashed-senior-at-new-year-party-in-sn-medical-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यू ईयर पार्टी में जूनियर ने सीनियर को पीटा, प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यू ईयर पार्टी में जूनियर ने सीनियर को पीटा, प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश
Tue, 03 Jan 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:56 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी हुई थी। इसमें जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। एक जूनियर डॉक्टर ने सीनियर को पीट दिया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल (एसबीएच) में नए साल के जश्न की पार्टी में जूनियर ने सीनियर को पीट दिया। इसमें सीनियर को चोटें लगी हैं। घटना की शिकायत पर प्राचार्य ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जांच सौंपी है। न्यू ईयर पार्टी के लिए कॉलेज प्रशासन से अनुमति ली थी या नहीं, इसकी भी जांच बोर्ड की टीम करेगी।
विज्ञापन
मामला 31 दिसंबर की मध्य रात्रि का है। कॉलेज परिसर में स्थित एसबीएच में छात्रों ने नए साल की पार्टी की। इसमें 2016 बैच के छात्र और रेजिडेंट में कहासुनी हो गई। इसमें 2016 बैच के मेडिकल छात्र ने अपने सीनियर रेजिडेंट (परास्नातक छात्र) को पीट दिया। उन्हें चेहरे समेत अन्य जगह चोटें लगीं। सोमवार को कॉलेज खुलने पर रेजिडेंट ने प्राचार्य से शिकायत की है। अभी रेजिडेंट ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद प्राचार्य ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गलतफहमी होने पर मारपीट हो गई थी। 2016 बैच के मेडिकल छात्र पर रेजिडेंट को पीटने का आरोप है। वैसे दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, फिर भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से जांच करा रहे हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली है। मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज करवाएंगे। पार्टी के लिए अनुमति के बारे में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन