फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior players show their strength, CCS wins in Kabaddi

Agra News: जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कबड्डी में सीसीएस विजेता

Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Junior players show their strength, CCS wins in Kabaddi
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
आगरा। पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी व जूनियर बालक वर्ग में बास्केटबाॅल की दो दिवसीय प्रतियोगिताएं शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में 8-8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें बालक बास्केटबाॅल में स्टेडियम ए और सेंट एंड्रूज की टीम फाइनल में पहुंचीं। वहीं जूनियर बालक वर्ग में कबड्डी फाइनल मैच की विजेता सीसीएस अकादमी बनी।
विज्ञापन

जूनियर बालक बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के पहले मैच में बोस्टन पब्लिक स्कूल की टीम 45-34 से, दूसरे मैच में एमडी जैन कॉलेज की टीम 16-8 से विजेता रही। तीसरे मैच में स्टेडियम ए 30-6 से, चौथे मैच में सेंट एंड्रूज की टीम 56-38 से विजयी रही। पहले सेमीफाइनल में सेंट एंड्रूज की टीम 36-9 से, दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ए की टीम 37-12 से विजयी रही। रविवार को फाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम सेंट एंड्रूज के बीच होगा।
विज्ञापन

वहीं जिलास्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में सीसीएस अकादमी 25-7 से, दूसरे मैच में शिवालिक 35-9 से, तीसरे मैच में एकलव्य स्टेडियम की टीम 41-19 से विजयी रही। चौथे मैच में स्वामी विवेकानंद अकादमी 17-13 से जीता। पहले सेमीफाइनल में सीसीएस अकादमी ने शिवालिक को 46-32, दूसरे सेमीफाइनल में एकलव्य स्टेडियम ने स्वामी विवेकानंद टीम को 36-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच सीसीएस और एकलव्य स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें सीसीएस अकादमी ने 44-38 से जीत हासिल की। रविवार को जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का उद्घाटन विजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायकों की भूमिका में दीपक, पंकज, अयंत राणा, राहुल सक्सेना रहे। इस दौरान विजय कुमार, मनीश कुमार वर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह, पवन, राहुल सोंलकी, शेलेंद्र सोनी, प्रज्ञा सिंह, सोनी यादव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed