Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior hockey players pull out all the stops to secure a World Cup ticket

Agra News: विश्व कप का टिकट पाने को जूनियर हॉकी खिलाड़ियों ने झोंका दम

Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Junior hockey players pull out all the stops to secure a World Cup ticket
​खिलाड़ियों के साथ चयन समिति। 
आगरा। विश्व कप का सपना, देश की जर्सी पहनने की चाहत और टीम में जगह बनाने की चुनौती। इन तीनों के बीच शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का कड़ा इम्तिहान हुआ। मिस्र में होने वाले विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों में से 10 का चयन किया जाना है। इसी लक्ष्य के साथ चयनकर्ताओं ने सुबह आठ बजे से ट्रायल मैच कराकर खिलाड़ियों की तकनीक, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को परखा। चयन प्रक्रिया पर मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह , बलविंदर सिंह शम्मी और जयदीप के साथ ओलंपियन एवं मुख्य कोच रानी रामपाल तथा सहायक कोच प्रबल पांडेय की भी नजर रही। ट्रायल मैचों के दौरान खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी क्षमता साबित करने का मौका दिया गया। चयनकर्ताओं ने व्यक्तिगत कौशल के साथ खिलाड़ियों की खेल समझ, आपसी तालमेल, गेंद पर नियंत्रण, पासिंग और मैच के दौरान निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह, बलविंदर सिंह शम्मी और जॉयदीप मौजूद रहे। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच एवं ओलंपियन रानी रामपाल और सहायक कोच प्रबल पांडेय ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी।
विज्ञापन

15 में से 10 खिलाड़ियों को मिलेगा विश्व कप का मौका:
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल 15 खिलाड़ियों में से 10 का चयन विश्व कप के लिए किया जाना है। चयन समिति ट्रायल और प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम नाम तय करेगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची भारतीय हॉकी की शीर्ष संस्था हॉकी इंडिया को भेजी जाएगी। हॉकी इंडिया की ओर से विश्व कप के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मिस्र में होना है जूनियर विश्व कप:
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए यह चयन प्रक्रिया बेहद अहम है। मिस्र में होने वाले विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में आगरा में चल रहा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन आगरा के खेल जगत के लिए भी महत्वपूर्ण है। शहर के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर देश की उभरती जूनियर हॉकी प्रतिभाएं विश्व कप की तैयारी कर रही हैं। वहीं, स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों को ओलंपियन रानी रामपाल और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों को करीब से देखने और उनसे सीखने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed