{"_id":"61a125e8b0a7ca7ceb4484fa","slug":"junior-doctors-of-sn-medical-college-will-be-on-strike-saturday-boycotting-opd-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी सेवाओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी सेवाओं पर असर
Sat, 27 Nov 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:04 AM IST
सार
जूनियर चिकित्सकों के प्रदर्शन से एसएन की ओपीडी प्रभावित नहीं होगी। प्राचार्य ने सभी ओपीडी में एक-एक अतिरिक्त चिकित्सक की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शनिवार से ओपीडी के कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। देशभर में जूनियर डॉक्टर नीट पीजी काउंसिलिंग कराने की मांग कर रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता को ज्ञापन दिया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर विरोध भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
देश में शुरू हुई हड़ताल
नीट पीजी की परीक्षा जनवरी, 2021 में और काउंसिलिंग मई, 2021 में होनी थी। जून में जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेते। ऐसा नहीं हो सका। पहले कोरोना और फिर सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण का मामला पहुंचने से नीट पीजी 2021 की काउंसिलिंग नहीं हुई। अब सुप्रीम कोर्ट में छह जनवरी, 2022 को सुनवाई होनी है, इसमें भी निर्णय नहीं होता है तो काउंसिलिंग नहीं हो सकेगी। इसके विरोध में देशभर के मेडिकल कालेजों के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इमरजेंसी पर नहीं पड़ेगा असर
जूडा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि शनिवार से ओपीडी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। वार्ड में भर्ती मरीज और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। मांग पर सुनवाई न होने और काउंसिलिंग न कराए जाने की स्थिति में वार्ड और इमरजेंसी में भी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जूडा के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम, सचिव डॉ. आशीष सक्सेना, डॉ. मयंक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक-एक अतिरिक्त डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है
ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। एक-एक अतिरिक्त डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज
ये भी पढ़ें...
मथुरा चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण: एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता के बयान कराए दर्ज
मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार