फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior doctors beat up the guard in emergency of SN Medical College in Agra

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीटा, बाइक हटाने को कहा तो चढ़ गया पारा

Tue, 12 Mar 2024 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 09:59 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के गेट पर जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गेट के आगे से बाइक हटाने की बात पर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
Junior doctors beat up the guard in emergency of SN Medical College in Agra
गार्ड को पीटते जूनियर डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बाइक को गेट से हटाने की बात कहने पर जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पीड़ित गार्ड ने थाने में तहरीर दी है। साथ ही प्राचार्य से भी शिकायत की है।

विज्ञापन


एमजी रोड इमरजेंसी पर रात की शिफ्ट में गार्ड ड्यूटी दे रहे थे। उनका आरोप है कि सोमवार रात 12 बजे दो जूनियर डॉक्टर बाइक से वहां पर आए। उन्होंने बाइक को गार्ड के पास लाकर खड़ा कर दिया। इस पर गार्ड ने उनसे बाइक को साइड़ में खड़ी करने को कहा। इस पर डॉक्टर नाराज हो गए। 
विज्ञापन


गार्ड से गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर अन्य जूनियर डॉक्टर ईडी से निकलकर मौके पर आ गए। सब ने मिलकर दोनों गार्डों को चारों तरफ से घेर लिया। इस पर उन्होंने विरोध किया तो डॉक्टर गार्ड को मारते हुए अंदर ले गए। इसके बाद जमकर पिटाई की। घटना के बाद से गार्ड सदमे में हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। प्राेक्टोरियल बोर्ड को मामला सौंप दिया गया है। मंगलवार को बोर्ड के सदस्यों ने मामले की जांच भी की है। बुधवार को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एमएमगेट थानाध्यक्ष अजब सिंह छौंकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed