{"_id":"605f59724d437e1ba16db16e","slug":"junior-doctor-attempts-suicide-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
सार
- सहेली के मोबाइल पर भेजा था सुसाइड नोट
- सहेली ने जूनियर डॉक्टर बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमडी तृतीय वर्ष कर रही छात्रा ने गुरुवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसने इससे पहले एक सुसाइड नोट अपनी सहेली को भेज दिया। सुसाइड नोट देखने के बाद सहेली कमरे पर पहुंच गई। उसने परमजीत को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन उन्हें गुरु ग्राम के मेदांता अस्पताल में ले गए हैं। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, पार्ट-2, सुखराम हॉस्पिटल रोड, पलवल, हरियाणा निवासी सुनील कुमार भारद्वाज सैफई अस्पताल से एमडी फाइनल कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी परमजीत (29) भी एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी फाइनल की छात्रा है। वह कोतवाली के चर्च कंपाउंड स्थित किराए के मकान में रहती हैं।
विज्ञापन
गुरुवार रात की है घटना
गुरुवार रात को छात्रा ने अपनी कॉलेज की दोस्त साधना को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा। इसमें तनाव में आकर फांसी लगाने की बात कही। इस पर साधना उनके कमरे पर पहुंचीं। धक्का मारने पर कमरे का दरवाजा खुल गया। परमजीत खिड़की से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सहेली ने उन्हें किसी तरह नीचे उतारा। इसके बाद इमरजेंसी लेकर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी पर पति और अन्य परिजन पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह वेंटिलेटर पर हैं। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें तनाव में आकर यह कदम उठाने की बात कही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि परमजीत काफी समय से तनाव में थीं। उनका एक चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।
छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें तनाव में आकर यह कदम उठाने की बात कही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि परमजीत काफी समय से तनाव में थीं। उनका एक चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।