फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jumped in national ranking, moved from 212 to 163rd position

Agra News: राष्ट्रीय रैंकिंग में उछाल, 212 से 163वें स्थान पर पहुंचे

Thu, 17 Jul 2025 09:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Jumped in national ranking, moved from 212 to 163rd position
कासगंज। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में कासगंज नगर पालिका राष्ट्रीय स्तर पर लंबी छलांग लगाकर 212 से 163वें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि राज्य स्तरीय रैंकिंग गिरकर 78वें पायदान पर पहुंच गई है। रैंकिंग निकायवार रैंक जारी की गई है। जिले में 10 निकाय हैं। इनमें तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा नगर पालिका की रैंक राज्य स्तर पर सुधरी है। पिछले साल 143वीं रैंक मिली थी। इस बार 117वीं रैंक आई है। सोरों नगर पालिका की रैंक 149वें से पिछड़ कर 390वें पायदान पर पहुंच गई। नगर पंचायत में मोहनपुर का प्रदर्शन शानदार रहा है। मोहनपुर को पिछले वर्ष 253वीं रैंक मिली, लेकिन इस बार मोहनपुर की रैंक 81वें पायदान पर पहुंची है। इसी तरह पटियाली नगर पंचायत की राज्य स्तर पर रैंक 97वीं रही। पिछले साल 226वीं रैंक थी।
विज्ञापन



छह निकायों की पिछड़ गई रैंक
जिले में छह निकायों की रैंक में पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले गिरावट आई है। नई रैंक ने जिले की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बेहतर सफाई व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं हैं। राज्य स्तर पर नगर पालिका में कासगंज और सोरों दोनों की रैंक निचले पायदान पर पहुंच गई है। इसी तरह नगर पंचायत में भरगैन, सिढ़पुरा, सहावर और अमांपुर की रैंक में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार निकायों की सुधरी रैंक
इस बार जिले में केवल चार निकायों की रैंक में सुधार हुआ है। गंजडुंडवारा नगर पालिका समेत नगर पंचायत बिलराम, पटियाली और मोहनपुर का प्रदर्शन पिछले साल की अपेक्षा शानदार रहा है।



सोरों की नेशनल रैंक सुधरी
सोरोंजी। निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इसमें तीर्थनगरी की नगर पालिका की स्वच्छता रैंक गत वर्ष के मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है लेकिन राज्य स्तर पर रैंक में गिरावट आई है। गत वर्ष निकाय की रैंक 149 थी जो बढ़कर 390 हो गई। इसका कारण संसाधनों के अभाव में डोर टू डोर कलेक्शन न हो पाना माना जा रहा है। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर नगर पालिका द्वारा कोई पेनाल्टी या यूजर चार्ज न वसूलने से लोग सफाई के प्रति गंभीर नहीं हैं। लेकिन गत वर्ष नेशनल रैंक जो 588 थी उसमें मामूली सुधार होकर इस वर्ष रैंक 578 आई है।


निकाय नेशनल रैंक(24) स्टेट रैंक(24) स्टेट रैंक(23)
कासगंज 163 78 39
भरगैन 889 619 406
मोहनपुर 330 81 253
सिढ़पुरा 1105 660 71
सहावर 700 483 235
पटियाली 360 97 226
गंजडुंडवारा 277 117 143
अमांपुर 461 164 111
सोरों जी 578 390 149
बिलराम 513 228 234
------------------------

वर्जन
कई निकायों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जहां रैंक में गिरावट दर्ज हुई है। उन निकायों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
-राकेश कुमार पटेल, अपर जिला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed