फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jume ki namaz offered at mosques amid tight security in agra

आगरा: कड़ी सुरक्षा के बीच शाही जामा मस्जिद में अमन-चैन की दुआ, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी

Fri, 20 Aug 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 04:21 PM IST
सार

आगरा की शाही जामा मस्जिद में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद बनी स्थिति को देखते हुए जुम की नमाज पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार 50 लोगों को ही मस्जिद में प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
jume ki namaz offered at mosques amid tight security in agra
जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मोहर्रम की दसवीं तारीख और जुमे की नमाज के मद्देनजर जिले में पुलिस का अलर्ट रहा। शहर की शाही जामा मस्जिद के बाहर पुलिस-पीएस तैनाती रही। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया। 50 लोगों को ही मस्जिद में प्रवेश की अनुमति मिली। नमाज में अमन-चैन की दुआ की गई।

विज्ञापन


15 अगस्त पर शाही जामा मस्जिद में झंडारोहण किया गया था। राष्ट्रगान भी गाया गया था। इसका विरोध करने का आरोप शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी और उनके बेटे हम्मदुल कुद्दुस पर आरोप है। इस संबंध में थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे के विरोध में बुधवार को समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया था। इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


बिना अनुमति जुलूस निकालने पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें 60 नामजद और 350 अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका थी कि जुमे की नमाज पर शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। इसको देखते हुए जिले में अलर्ट किया गया। प्वाइंट बनाकर पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया गया। मंटोला क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त पर रहे अधिकारी
शुक्रवार को सुबह से ही अधिकारी गश्त पर निकले थे। शाही जामा मस्जिद के बाहर एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी और एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से 50 लोगों के नामों की सूची मांगी। मगर, कमेटी ने सूची नहीं दी। इस पर पहले आने वाले 50 लोगों को ही मस्जिद में प्रवेश दिया गया। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई। आने वालों की वीडियोग्राफी भी की गई। किसी को बेवजह नहीं खड़े होने दिया गया। 

जुलूस निकालने वालों को चिह्नित कर रही पुलिस
मंटोला से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने के मामले में थाना मंटोला में दो और नाई की मंडी में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

वहीं अज्ञात आरोपियों को वीडियो और फोटो की मदद से चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह देख रही कि गलियों से निकलकर आए लोग कौन थे? आयोजनकर्ताओं को तो पहचान लिया गया, लेकिन उनके साथी भीड़ में शामिल लोग कहां के हैं? यह पता किया जा रहा है।

बैठक में दे दी गई थी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित थे। इस संबंध में पूर्व में थाना स्तर पर समाज के लोगों के साथ बैठक करके बता दिया गया था। शुक्रवार को पूरी तरह से शांति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed