फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jully live five day withaut water

पांच दिन तक बस पानी पर ही जिंदा रही जूली

Fri, 28 Feb 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
jully live five day withaut water
28एमएनपी-33-छात्रा जूली - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाने में लायी गयी बच्ची पिता और चाचा की बेरहमी बयां करती रही, लेकिन पुलिस इस मामले में पूरी तरह संवेदनहीन बनी रही। अपनी जिम्मेदारी खत्म करने के चक्कर में स्थानीय पुलिस ने इस मामले में न तो कोई लिखा पढ़ी की और न ही बच्ची को कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उचित समझा। सुपुर्दगी भी उसी पिता को दे दी, जिसके डर से बच्ची घर से भाग गयी थी।
विज्ञापन

गांव नगला दीपा गांव की बच्ची पिता की मार के डर से जूली पांच दिन तक खेत में छिपी रही। जूली पांच दिन तक बस पानी पर ही जिंदा रही । बच्ची का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। बच्ची के रिश्ते में दादा ने बच्ची के पिता के खिलाफ बच्ची को जान से मारने के प्रयास में पुलिस को तहरीर भी सौंपी, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर तहरीर को वापस करा दिया।
विज्ञापन

गुमशुदगी भी किसी ने दर्ज नहीं करायी
बच्ची पांच दिन से गुमशुदा थी, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस से संपर्क नहीं किया। पुलिस ने रिश्ते के बाबा हाकिम सिंह व पिता नेमदार की सुपुर्दगी में बच्ची को दे दिया। हिदायत दी कि अगर दोबारा मारपीट की तो सख्त कार्रवाई होगी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कूप के पास ही हैंडपंप लगा है। प्यास लगने पर लोगों की नजर बचाकर वह नल से पानी पी लेती थी। हालांकि इन पांच दिनों में उसने कुछ भी नहीं खाया। खाना न खाने की वजह से बच्ची शारीरिक रूप से कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई कोई लिखा पढ़ी
बच्ची ने पिता पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता और अन्य परिजनों को थाने बुलाकर हिदायत दी गई है। बच्ची के साथ दोबारा मारपीट हुई तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के मामले में फिलहाल कोई लिखा पढ़ी नहीं की गयी है। परिवार की तरफ से भी कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं करायी गयी थी।
- पहुप सिंह, थानाध्यक्ष भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed