{"_id":"63944f610cc9743c7f5f684c","slug":"juhi-babbar-did-taj-mahal-visit-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जूही बब्बर ने किया ताज का दीदार, बोलीं- अद्भुत है स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जूही बब्बर ने किया ताज का दीदार, बोलीं- अद्भुत है स्मारक
Sat, 10 Dec 2022 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 02:50 PM IST
सार
ताजमहल का दीदार करके जूही बब्बर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि ताजमहल अद्भुत ऐतिहासिक स्मारक है।
विज्ञापन
जूही बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने ताजमहल का दीदार किया। शनिवार सुबह वे अपनी पूरी टीम के साथ ताजमहल पहुंची। ताजमहल का दीदार करके जूही बब्बर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि ताजमहल अद्भुत ऐतिहासिक स्मारक है। एक बार कोई मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार कर ले तो वह देखने के लिए बार-बार जरूर आएगा।
जूही बब्बर आगरा में अपने प्ले 'सईयारा' में अभिनय करने के लिए आई थीं। शुक्रवार शाम को सूरसदन में उन्होंने अपनी टीम के साथ इस प्ले का मंचन किया। सईयारा प्ले के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री जूही बब्बर ने बताया कि अब तक सईयारा नाटक के 40 शो हो चुके हैं। हर शो में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी बहुत कुछ सिखने को मिला है, जिससे वह भी अपना नजरिया औरतों के प्रति बदलें।
इस मौके पर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आज बेटी जूही बब्बर ने ताजमहल का दीदार किया है। पूरी टीम के साथ उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया और अब वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं। इस दौरान उनसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक चर्चा भी हुई।