फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Judo: Akriti from Moradabad and Shagun from Saharanpur won gold medals.

जूडो : मुरादाबाद की आकृति और सहारनपुर की शगुन ने जीता स्वर्ण

Mon, 05 Jan 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Judo: Akriti from Moradabad and Shagun from Saharanpur won gold medals.
जूडो प्रतियोगिता
आगरा। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन की ओर से प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जा रही है। इसमें 15 मंडल, एक स्पोर्ट्स काॅलेज की टीम सहित 200 खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन मुरादाबाद की आकृति और सहारनपुर की शगुन ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक रैना, क्रीड़ाधिकारी सविता श्रीवास्तव, सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव ने किया। प्रतियोगिता के दौरान निदेशक प्रकाश चंद्र, कार्यक्रम संचालक राम मिलन, विजय लक्ष्मी सिंह, राम मिलन, राजीव सोई, हरदीप सिंह, टीडी भास्कर, रूप कृष्ण बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल की आकृति सारस्वत ने स्वर्ण, कानपुर मंडल की मिलन ने रजत और आगरा मंडल की मोनिका व मेरठ मंडल की कनिका ने कांस्य पदक जीते। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर मंडल की शगुन ने स्वर्ण, स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की आरती ने रजत व अयोध्या मंडल की इकरा फातिमा व कानपुर मंडल की अंजना ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेंद्र शर्मा, संजय गिरी, अश्वनी गुर्जर, राजेश भारद्वाज, कमलेश कुमार, शादाब आलम, निशांत सिंह, पिंटू सैनी, एकांश गुप्ता, अमन झा, अर्नव गुप्ता, संजू प्रताप, सूरज प्रताप, टीडी भास्कर, रूपकृष्ण बघेल, सुभाष, मधु शर्मा, संध्या रस्तोगी, अजीम हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed