{"_id":"5a01c2c84f1c1b3c3d8b5ed4","slug":"judges-of-many-countries-will-visit-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"52 देशों के 152 न्यायाधीश एक साथ करेंगे ताजमहल का दीदार, ये है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 देशों के 152 न्यायाधीश एक साथ करेंगे ताजमहल का दीदार, ये है कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : SELF
52 देशों के 152 मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश बुधवार 8 नवंबर को ताजमहल का दीदार करने आएंगे। इन अति विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इन्हें प्रोटोकाल के तहत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। फ्लीट में चिकित्सा सुविधा भी रहेगी। इन प्रतिनिधियों के लिए ताजमहल में निशुल्क प्रवेश की संस्तुति की गई है।
बता दें कि 152 मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश 10 नवंबर को लखनऊ में होने वाले विश्व न्यायाधीशों के सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। इससे पहले इनका 152 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आठ नवंबर को ताजमहल देखने आ रहा है।

Trending Videos
यहां है लंच का कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुताबिक सभी सदस्य सुबह 8.10 बजे दिल्ली स्थित निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गतिमान एक्सप्रेस द्वारा आगरा कैंट पर आएंगे। सुबह 9.10 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद प्रोटोकाल के तहत ताजमहल के लिए बस से रवाना होंगे।
संगमरमरी इमारत के दीदार के बाद होटल जेपी पैलेस में भोजन के बाद खरीदारी के लिए कलाकृति जाएंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए गतिमान एक्सप्रेस से ही लौट जाएंगे। 10 नवंबर को दिल्ली से चार्टेड प्लेन से लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में पहुंचेंगे।