{"_id":"5a02ca284f1c1baf678ba1d3","slug":"judges-from-around-the-world-visited-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर के 152 न्यायाधीशों ने देखा ताजमहल, संगमरमरी इमारत की खूबसूरती पर हुए फिदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनियाभर के 152 न्यायाधीशों ने देखा ताजमहल, संगमरमरी इमारत की खूबसूरती पर हुए फिदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में 52 देशों के 152 मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश बुधवार 8 नवंबर को ताजमहल देखने पहुंचे। मोहब्बत की इस खूबसूरत निशानी को देखकर उनके मुंह अनायास ही वाह ताज निकल पड़ा। इन अति विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे।
न्यायाधीशों के प्रतिनिधि मंडल को प्रोटोकाल के तहत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। साथ ही इन्हें ताजमहल में निशुल्क प्रवेश भी मिला। उनके साथ आए सदस्यों ने यहां जमकर फोटोग्राफी की।
बता दें कि 152 मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश 10 नवंबर को लखनऊ में होने वाले विश्व न्यायाधीशों के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भारत आए हैं। इससे पहले वे 8 नवंबर को ताजमहल देखने पहुंचे।

सभी सदस्य सुबह दिल्ली स्थित निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गतिमान एक्सप्रेस से चलकर आगरा कैंट पहुंचे। यहां से प्रोटोकाल के तहत ताजमहल के लिए बस से रवाना हुए। इसके बाद उन्होंने कड़े सुरक्षा घेरे में ताजमहल का दीदार किया।
संगमरमरी इमारत के दीदार के बाद होटल जेपी पैलेस में लंच की तैयारी की गई। सभी लोग खरीदारी के लिए कलाकृति जाएंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए गतिमान एक्सप्रेस से ही लौट जाएंगे। 10 नवंबर को दिल्ली से चार्टेड प्लेन से लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में पहुंचेंगे।