फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JP Nadda convoy stopped on Yamuna Expressway due to fog at night in Mathura

मथुरा: रात में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर रूका भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला

Sat, 22 Jan 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 03:13 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा होने कारण रात्रि में जाबरा टोल प्लाजा पर अपने काफिले के साथ कुछ समय के लिए रुके और करीब 10 मिनट बाद कोहरा कम होने के बाद टोल प्लाजा से रवाना हुए।

विज्ञापन
JP Nadda convoy stopped on Yamuna Expressway due to fog at night in Mathura
जाबरा टोल पर 10 मिनट रुके जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार देर रात आगरा से दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण जाबरा टोल प्लाजा पर रुक गए। कोहरा कम होने के बाद उनका काफिया टोल से रवाना हुआ। जेपी नड्डा टोल पर करीब 10 मिनट के लिए रुके थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को आगरा आए थे। उन्होंने यहां फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में आगरा मंडल और अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नड्डा ने कहा कि ब्रज की 65 में से 59 विधानसभा फाइनल हो चुकी हैं। उन्होंने शुरुआत टिकट वितरण से उपजे असंतोष पर काफी देर तक चर्चा की। 
विज्ञापन


नड्डा ने पढ़ाया चुनावी पाठ
जेपी कहा कि हम सच में प्रजातांत्रिक पार्टी हैं। हम राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते समाज के परिवर्तन, देश की व्यवस्था के परिवर्तन और सबके अच्छेपन के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को चुनावी प्रबंधन की क्लास लगाई। किसे क्या काम करना है, इसकी जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को जेपी नड्डा सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मथुरा के मांट क्षेत्र में जाबरा टोल पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे नड्डा का काफिला रुक गया। जाबरा टोल पर जेपी नड्डा अपने काफिले के साथ कुछ समय के लिए रुके। करीब 10 मिनट बाद रवाना हो गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed