फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jones Mill Land Scam Case Investigation In Slow

जोंस मिल: तीन माह बाद भी जांच अधूरी, सुस्त रफ्तार पर खड़े हुए सवाल

Sun, 08 Nov 2020 03:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Nov 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Jones Mill Land Scam Case Investigation In Slow
जोंस मिल की जगह - फोटो : अमर उजाला
जोंस मिल की जांच ‘बीरबल की खिचड़ी’ बन गई है। तीन माह बाद भी जांच अधूरी है। एडीएम प्रशासन के एक बार फिर नए सिरे से जांच करने के आदेश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के बार-बार निर्देशित करने के बावजूद अब तक जांच बेनतीजा है।
विज्ञापन


जोंस मिल में हुए विस्फोट के बाद 29 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने जोंस मिल की जांच एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव को सौंपी थी। तीन माह बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। अगस्त-सितंबर में जांच के दौरान यहां मौजा घटवासन के 23 खसरों में 128 बीघा संपत्ति मिली थी। इसमें बड़े पैमाने पर श्रम विभाग, नगर निगम, नजूल, सिंचाई विभाग की संपत्ति होने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


नजूल की फर्जी एनओसी से बिल्डर ने नक्शे पास कराए थे। डीएम के आदेश पर इनकी एनओसी निरस्त की गई। कई दिनों तक यहां मौके पर काबिज लोगों के एडीएम प्रशासन कार्यालय में बयान दर्ज हुए। इधर पिछले दिनों जोंस मिल के मालिक सर जोंस की वारिस मौरीन उर्फ गीता चीमा के अधिवक्ता की हत्या हो चुकी है। फिर भी इस मामले में जांच की सुस्त रफ्तार पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 बीघा की दोबारा जांच
एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव को चार गाटा में करीब 40 बीघा जमीन सरकारी मिली है। इसकी फिर दोबारा नए सिरे से जांच हो रही है। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक तैयार होनी थी, लेकिन शनिवार तक टीमें सूचियां बनाती रहीं। एसडीएम सदर एम अरुन्मौली ने कहा अभी जांच में समय लगेगा। वहीं इस संबंध में एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

जल्द पूरी होगी जांच
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि जोंस मिल प्रकरण की जांच जल्द पूरी होगी। दो अधिकारियों को अधिकृत किया है। पुराने दस्तावेज हैं इसलिए समय लग रहा है। एक बार फाइनल रिपोर्ट बन जाए। फिर जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed