फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jnv admission 2025-26 class 9th and 11th form application date

UP: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए जारी है पंजीकरण,  इस तिथि तक करें आवेदन

Tue, 05 Nov 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:52 AM IST
सार

JNV 2025 Admission Open: नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 9 और 11 के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन शुरू हो गए हैं। अभिभावक अपने बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
jnv admission 2025-26 class 9th and 11th form application date
जवाहर नवोदय विद्यालय

विस्तार

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए अब 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन



आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। कक्षा 9 के लिए विद्यार्थी http://cbseitms.nic.in/2024/nvsix और कक्षा 11 के लिए http://cbseitms.nic.in/2024/nvsix_11 लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म भरते समय, आवेदकों को हाल ही में खिंचवाई गई तस्वीर, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक अंक पत्र और मान्य फोटो पहचानपत्र की जरूरत पड़ेगी। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पैटर्न भी घोषित हो गया है। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 50 मिनट मिलेंगे। सीबीएसई के कोआर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि अभ्यर्थी cbseitms.nic.in पर क्लिक कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: नशेबाजों ने फैलाई दहशत, हाईवे पर इस कदर दौड़ाई कार...रेलिंग तोड़ ऑटो में मारी टक्कर; पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा का पैटर्न
कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी के 15, हिंदी के 15, गणित के 35 और सामान्य विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे।
कक्षा 11 के लिए चयन परीक्षा में भी कुल 100 प्रश्न होंगे। मानसिक क्षमता के 20, अंग्रेजी के 20, विज्ञान के 20, सामाजिक विज्ञान के 20 और गणित के 20 प्रश्न शामिल होंगे। कुल अंक 100 होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed