Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug addicts spread panic car ran on highway broke railing and collided with auto five injured

Agra: नशेबाजों ने फैलाई दहशत, हाईवे पर इस कदर दौड़ाई कार...रेलिंग तोड़ ऑटो में मारी टक्कर; पांच घायल

Tue, 05 Nov 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा हाईवे पर नशेबाजों ने कार को बुरी तरह दौड़ाया। कार रेलिंग तोड़ती हुई ऑटो में टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। 

 

विज्ञापन
Drug addicts spread panic car ran on highway broke railing and collided with auto five injured
नशेबाजों ने दौड़ाई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को सिकंदरा सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर सवारियों से भरे ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक, डेढ़ साल के बालक सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी है। कैलाश मोड़, सिकंदरा निवासी लकी गोस्वामी ने बताया कि वह जूता फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार शाम 4 बजे पत्नी पूनम, साली रूबी, साला आकाश और दूसरी साली के डेढ़ साल के बेटे राम के साथ मायके कुर्राचित्तरपुर जा रही थी। उन्होंने ऑटो किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के भाई के घर आना नहीं था पसंद...विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल, काट ले गए सिर
विज्ञापन
विज्ञापन



सवारियों में मची चीख-पुकार
चालक सब्जी मंडी होते हुए सर्विस रोड से जा रहा था। तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। सब्जी मंडी के सामने कार ने हाईवे की रेलिंग तोड़ दी। इसके बाद सर्विस रोड पर आकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर से ऑटो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से निकल रहे लोग आ गए। उन्होंने ऑटो में फंसे घायलों को निकाला। वहीं कार चालक सहित दो लोग भाग गए, जबकि दो अन्य को लोगों ने पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें -   गजब कर डाला: फर्जी तरीके से निपटा दीं शिकायतें, अंतिम 10 में पहुंचा आगरा; डीएम बोले- ऐसा नहीं चलेगा


नशें में थे चारों
थाना प्रभारी ने बताया कि कार में आदित्य, शशांक, मोहित और अरविंद सवार थे। चारों दोस्त हैं। मथुरा से लाैटकर घर जा रहे थे। चारों नशे में थे। आदित्य और शशांक पकड़े गए हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि चालक अरविंद था। उसकी तलाश की जा रही है। ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार परिजन करा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed