{"_id":"600abcb835af5d71175268df","slug":"jnnurm-buses-will-running-during-vrindavan-kumbh-mela-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ मेला: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी जेनर्म की 140 बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ मेला: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी जेनर्म की 140 बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी
Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में होने वाले कुंभ मेला में जेनर्म (जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना) की करीब 140 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कुंभ स्नान को आने-जाने वालों की सुविधा के लिए लगाई जाएंगी। 16 फरवरी से वृंदावन के कुंभ में संत, महंत और श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ेंगे। इस धार्मिक आयोजन में आने वालों को असुविधा न हो, प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
25 मार्च तक चलने वाले इस कुंभ में आने वालों के लिए करीब 140 जेनर्म की छोटी बसें लगाई जाएंगी। ये बसें रेलवे स्टेशन, मथुरा के दोनों बस अड्डे और वृंदावन के अड्डे से मिल सकेंगी। जेनर्म की छोटी बसों को कुंभ में इसलिए लगाया जा रहा है, जिससे जाम के हालात न बनें। इन बसों के संचालन के लिए मथुरा डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ 2021: संतों को मिलेगा आटा-चावल, मेला परिसर में ही बनेंगे राशन कार्ड
विज्ञापन
'आगरा से मंगाएंगे 70 बसें'
मथुरा डिपो में करीब 55 जेनर्म की बसें हैं। इसके अलावा करीब 70 बसें आगरा से मंगाई जाएंगी। इसके अलावा रोडवेज अन्य बसों का भी इंतजाम करेगा। मकसद है कि कोई परेशानी आवागमन में न हो।
Trending Videos
सामान्य रहेगा किराया
दरअसल, मेला प्रबंधन श्रृद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास करेगा। बसों का सामान्य ही किराया रहेगा। हालांकि रोडवेज विभाग की कोशिश है कि कम से कम किराया लिया जाए।
संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ मेला: तीर्थनगरी की अच्छी छवि लेकर जाएं संत-श्रद्धालु, ऐसी होगी सफाई व्यवस्था
कुंभ मेले के लिए मथुरा डिपो तैयार: गुप्ता
मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि कुंभ मेला के किए तैयारी शुरू कर दी है। करीब 140 बसें कुंभ मेला में लगाई जाएंगी। मथुरा पर 55 और आगरा से 70 बसें मंगाई जाएंगी। इसके अलावा छोटी बसें मंगवाएंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।