फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jiyarat at the post instead of the crown of historical flowers

ऐतिहासिक फूलों के ताजिये की जगह चौकी पर जियारत

Fri, 20 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jiyarat at the post instead of the crown of historical flowers
आगरा। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर बृहस्पतिवार को पाय चौकी स्थित 322 साल पुराना फूलों के ताजिया नहीं रखा गया। इस ताजिये को रखने की चौकी की ही जियारत की गई और फातिहा ख्वानी हुई। सुबह से शाम तक जायरीन के आने का सिलसिला चलता रहा। वहीं बेगम ड्यौढ़ी, पाय चौकी में घरों में भी ताजिये सजाए गए।
विज्ञापन

संक्रमण के कारण इस बार भी ताजियेदारी कम स्थानों पर ही की गई है। मोहर्रम के जुलूस दसवीं पर निकाले जाने थे, लेकिन इस बार ज्यादातर वही ताजिये रखे गए हैं, जिन्हें दफनाया नहीं जाता है। कुछेक स्थानों पर मोहर्रम की सातवीं को ताजिये रखे गए हैं, जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत दफनाया जाएगा।
विज्ञापन

अबुल उलाई शेख कमेटी के सूफी बुंदन मियां ने बताया कि बेगम ड्योढ़ी में हजरत इमाम हुसैन का रोजा लगाया गया है। इसकी जियारत करने लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, शिया इमामबाड़ों में नौवीं को मजलिसों का दौर चलता रहा। मुस्लिम विद्वानों ने कर्बला की जंग का जिक्र किया और हजरत इमाम हुसैन को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक फूलों के ताजिये के चौधरी हाजी सरफराज खान ने बताया कि वर्ष 1947 के बाद दूसरी बार फूलों के ताजिये के जगह चौकी रखी गई है। ताजियेदारों की दसवीं पीढ़ी के चौधरी सरफराज ने बताया कि उनके बुजुर्गों ने बताया कि 1947 में बंटवारे के बाद देश में हालात अच्छे नहीं थे, तब पहली बार यहां ताजिया नहीं रखा गया था, इसकी जगह चौकी रखी गई थी। पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान न चौकी रखी गई और न ही ताजिया ही रखा गया था। इस बार चौकी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed