फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jinavim Panchakalyanak Mahotsav will be held from 6th December

Agra News: जिनविंब पंचकल्याणक महोत्सव 6 दिसंबर से होगा

Sat, 12 Oct 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Jinavim Panchakalyanak Mahotsav will be held from 6th December
जिनविंब पंचकल्याणक महोत्सव 6 दिसंबर से होगा
विज्ञापन


मैनपुरी। श्री महावीर जिनालय विसातखाना के तत्वावधान में मैनपुरी जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल आगरा स्थित अवधपुरी में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर से मिला। मैनपुरी नगर में जिनविंब पंचकल्याणक महोत्सव कराने को श्रीफल अर्पित किए।


मेडिटेशन गुरु ने मैनपुरी आगमन की अपनी स्वीकृति प्रदान करके कहा कि अवधपुरी आगरा से 21 नवंबर को मैनपुरी के लिए विहार करेंगे। मुनिश्री ने पंचकल्याणक महोत्सव का महत्व बताते हुए भगवान महावीर की अति प्राचीन प्रतिमा को अतिशयकारी बताते हुए कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर परमात्माओं के जीवन की पांच घटनाएं हैं। इनमें गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष शामिल हैं। पंचकल्याणक नर से नारायण, आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है। जिनविंब पंचकल्याणक महोत्सव 6 दिसंबर से होगा। अध्यक्ष सुरेशचंद्र, महामंत्री नरेशचंद्र, प्रभाषचंद्र जैन, उमेश चंद एडवोकेट, आदेश जैन, प्रमोद जैन, विशाल जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed