{"_id":"6600474eb8e7e4b1a60e816c","slug":"jija-started-stealing-to-give-gift-at-sister-in-law-wedding-in-agra-jewellery-worth-30-lakh-recovered-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साली की शादी में गिफ्ट देने को जीजा बना चोर, घरों से चुराए 30 लाख के जेवर; खुला राज तो सन्न रह गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साली की शादी में गिफ्ट देने को जीजा बना चोर, घरों से चुराए 30 लाख के जेवर; खुला राज तो सन्न रह गए घरवाले
Sun, 24 Mar 2024 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:01 PM IST
सार
पुलिस ने गैंग के सरगना को उसके साले और दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 लाख के जेवरात और 1.20 लाख बरामद हुआ है। जानकारी हुई तो परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन
जेवरात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में साली की शादी में गिफ्ट देने के लिए उसका जीजा बंद घरों में चोरी की वारदात कर रहा था। वह साले और दोस्त के साथ ईंट, बालू और सीमेंट के ट्रैक्टर ट्रॉलियों से नई कॉलोनियों में जाते थे। जिन घरों में ताले लगे होते थे, वहां चोरी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को जीजा-साले और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 30 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, 1.20 लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस को गैंग को पकड़ने के लिए एक हजार से अधिक कैमरों के फुटेज देखने पड़े, तब सुराग मिला। आरोपी हाथरस और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इस पर सिटी एसओजी को लगाया गया था। पुलिस टीम ने एक हजार से अधिक कैमरों को खंगाला। इससे सुराग मिले। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र में गैंग को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में हाथरस के चंदपा का मोनू, उसका साला फिरोजाबाद का विपिन और हाथरस का दोस्त जीतू हैं। उनसे 30 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, 1.20 लाख रुपये, घी का डिब्बा, ग्राइंडर बरामद हुआ। उन्होंने 21 मार्च को शमसाबाद रोड स्थित राधेश्याम कॉलोनी में वारदात की। इसके अलावा 15 फरवरी को स्कूल, 10-12 मार्च को डिफेंस एन्क्लेव में दो घर को निशाना बनाया था।