फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry and cash burnt in the farmer house in agra

किसान ने चोरों के डर से करब में छिपाए 5.50 लाख के गहने और रुपये, आग में जलकर हुए राख

Tue, 31 Dec 2019 09:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash burnt in the farmer house in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में एक किसान ने चोरी होने के डर से गहने और नकदी पशुबाड़े में छिपाकर रखी थी, लेकिन सोमवार की रात उसमें आग लग गई। जिससे गहने और नकदी जल गए। आग की लपटों की चपेट में आने से एक बछड़ा जलकर मर गया। वहीं दो पशु भी झुलस गए।
विज्ञापन


घटना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला बृजा की है। गांव निवासी गुड्डू उर्फ बलवीर सिंह के पशुबाडे़ में सोमवार की देर रात आग लग गई। इससे दो बीघे की करब और छिपाकर रखे गए लाखों रुपये के गहने, करीब 1.50 लाख रुपये नकद भी जल गए।
विज्ञापन


पीड़ित गुड्डू ने बताया कि अगले महीने घर में बेटी की शादी थी। जिसके लिए करीब 10 तोले सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी के गहने और करीब डेढ़ तीन लाख रुपये टिफिन के अंदर रखकर करब में छिपाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहने और रुपये जले

आग में करब के साथ गहने, रुपये भी जल गए। हालांकि आग बुझाने के बाद आधी रकम सुरक्षित मिली। पीड़ित ने बताया कि उसका मकान गांव के बाहर है। चोरी के भय से उसने गहने और रुपये इस तरह से छिपाकर रखे थे। 

आग में गहने, रुपये जलने से पीड़ित किसान परेशान है। सूचना पर पुलिस ने भी आकर जांच की। वहीं मौके पर पहुंचे रालोद नेता गंगाराम पैलवार ने शासन-प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed